PoliticsStates

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 22 उम्मीदवारों दूसरी सूची

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में नासिक सेंट्रल से देवयानी सुहास फरांडे को मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा, डॉ. मिलिंद रामजी नरोटे गढ़चिरौली सीट से और चैनसुख मदनलाल संचेती मलकापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की इस सूची के साथ ही चुनावी मुकाबले को लेकर चुनावी रणनीतियों का खुलासा भी हुआ है। भाजपा अपने उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों और पार्टी की कार्यशैली पर ध्यान दे रही है।

Spread the love