International

आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू से वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अबुजा में नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में दोनों नेता भारत-नाइजीरिया रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। वार्ता के बाद विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के पहले चरण में कल रात नाइजीरिया पहुंचे। यह 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के निमंत्रण पर पश्चिम अफ्रीकी देश की यात्रा कर रहे हैं। उनके अबुजा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Spread the love