CrimeStates

NEET पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की EOU ने की बड़ी कार्रवाई

NEET पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है।

EOU ने मंगलवार को पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड संजीव मुखिया के घर छापेमारी की है। EOU की टीम के साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारी और पुलिस बल भी तैनात रहे।

NEET पेपर लीक मामले के अलावा सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी संजीव मुखिया मुख्य आरोपी है। दरअसल, संजीव मुखिया कई साल से प्रश्न पत्र लीक कर रहा था।

2016 में सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में पहली बार इसका नाम सामने आया था। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक बहाली पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया जेल भी जा चुका है।

Spread the love