मिजोरम के नए मुख्य सचिव के रूप में खिल्ली राम मीना ने संभाला पद
मिजोरम में खिल्ली राम मीना ने आज राज्य के मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। 1993 बैच के एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी मीना हाल ही में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे, लेकिन उन्हें उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया था।
केंद्र सरकार ने 21 नवंबर को मीना को मिजोरम का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया, जो रेणु शर्मा का स्थान लेंगे। श्री शर्मा अक्टूबर में सेवानिवृत्त हो गई थीं।
