मुख्यमंत्री आतिशी ने आज दिल्ली सोलर पॉलिसी के तहत पोर्टल लॉन्च किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज दिल्ली सोलर पॉलिसी के अंतर्गत ‘दिल्ली सोलर पोर्टल’ का शुभारंभ किया।
इस पोर्टल पर छतों पर सोलर पैनल लगाने के इच्छुक नागरिकों के लिए वेंडर्स और मूल्य सूची की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से दिल्ली सोलर पॉलिसी के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जिससे नागरिक इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकारी इमारतों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है।
