National

कल मनाया जायेगा उत्‍कल केसरी हरेकृष्‍ण मेहताब की 125वें जयंती समारोह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 नवंबर 2024 को नई दिल्ली में ‘उत्कल केसरी’ हरेकृष्ण महताब की 125वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा।

हरेकृष्ण महताब का जन्म 21 नवंबर 1899 को ओडिशा के अगरपाड़ा में हुआ था। वे एक इतिहासकार, स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, लेखक, समाज सुधारक और पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध थे। महताब 1946 से 1950 तक और फिर 1956 से 1961 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें ‘उत्कल केसरी’ की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।

केंद्र सरकार ने महताब की 125वीं जयंती को राष्ट्रीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। ओडिशा सरकार ने भी पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें भद्रक जिले के अगरपाड़ा में उनके जन्मस्थान पर एक स्मारक संग्रहालय की स्थापना और उनकी प्रतिमा का अनावरण शामिल है।

महताब ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और ओडिशा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने ‘ओडिशा इतिहास’ नामक पुस्तक भी लिखी, जो राज्य के इतिहास पर एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है।

Spread the love