चंद्रबाबू नायडू: विशाखापत्तनम को किया जाएगा वित्तीय राजधानी के रूप में विकसित
आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती के पुनर्निर्माण का कार्य शनिवार को फिर से शुरू किया गया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को वित्तीय राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि कुरनूल में एक उच्च न्यायालय की बेंच और उद्योग स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हम स्व-वित्तपोषित परियोजना के माध्यम से अमरावती का पुनर्निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि विजन-2047 का उद्देश्य राज्य का विकास करना है।
सीएम ने यह भी बताया कि उनके आह्वान पर अमरावती क्षेत्र में 29,881 किसान 34,241 एकड़ जमीन दान देने के लिए आगे आए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को 15,000 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है।
