हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन ने आज चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर कई प्रमुख नेता उपस्थित थे, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य शामिल थे।
मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेंगे, इसके बाद वे अपने नए मंत्रिमंडल का गठन करेंगे।
