सैय्यद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन प्री-क्वार्टर फाइनल में
लखनऊ में चल रहे सैय्यद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पहले दौर में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के सोहेल आदिल को हराया, जबकि पीवी सिंधू ने अनमोल खरब को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
महिला और पुरुष सिंगल्स में अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मालविका बनसोड, अनुपमा उपाध्याय, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, इरा शर्मा, किरण जॉर्ज और आयुष शेट्टी ने भी अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की की।
भारतीय खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन टूर्नामेंट में उनके मजबूत दावेदारी को दर्शाता है।
