सरकार ने अगले वर्ष के मध्य तक 1 लाख फोर-जी मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य रखा है: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

फोटो सोर्स सोशल मीडिया
23/09/2024 (PB शब्द) दीपक असवाल
“श्री सिंधिया मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के दौरान अपने मंत्रालय की उपलब्धियों पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे”
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सरकार ने अगले वर्ष के मध्य तक 1 लाख फोर-जी मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य में से अब तक कुल 36 हजार 574 फोर-जी मोबाइल टावर लगाये जा चुके हैं।
श्री सिंधिया मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के दौरान अपने मंत्रालय की उपलब्धियों पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। श्री सिंधिया ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से फाइव-जी सेवा प्रदान करने वाला देश बन गया है।
उन्होंने कहा कि देशभर में लगभग 4.5 लाख फाइव-जी बेस ट्रांसीवर स्टेशन स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह तकनीक देश के लगभग सभी जिलों तक पहुंच चुकी है। वर्तमान में 97% शहरी क्षेत्र और 80% आबादी फोर-जी नेटवर्क के दायरे में आ चुकी है।
