National

राष्ट्रपति मुर्मू का अल्जीरिया दौरा: शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार शाम को तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स पहुंची। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने मकाम-ए-शहीद पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जो अल्जीरियाई स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वालों को समर्पित है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने मुझाहिद संग्रहालय का भी दौरा किया, जिसमें अल्जीरिया की फ्रांसीसी उपनिवेशवाद के खिलाफ संघर्ष का इतिहास प्रदर्शित किया गया है। इस संग्रहालय में चित्र, हथियार और मुजाहिदीन के अभिलेखीय दस्तावेज शामिल हैं।

अल्जीरिया के बाद राष्ट्रपति मुर्मू मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा करेंगे।

Spread the love