भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: डॉ. जितेंद्र सिंह
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एक निजी मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी दी है और जैव अर्थव्यवस्था के विकास के लिए बायो ई-3 नीति तैयार की है।
उन्होंने यह भी बताया कि मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में जो प्रमुख पहलें की हैं, वे भारत की वैश्विक नवाचार मंच पर भूमिका को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इन कदमों से न केवल भारत के वैज्ञानिक कौशल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह एक स्थायी और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा।
