भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आगंतुकों में विशेष उत्साह
प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दूसरे दिन आगंतुकों में विशेष उत्साह देखा गया। “विकसित भारत 2047” थीम पर आधारित इस मेले में शाम के समय बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंडपों में खरीदारी के लिए पहुंचे।
मेले में 33 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ चीन, मिस्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, थाईलैंड, तुर्की, ट्यूनीशिया, लेबनान, किर्गिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों के प्रदर्शक भी भाग ले रहे हैं।
