Politics

हेमंत सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियो का स्वागत करती है: शिवराज सिंह चौहान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी हैं।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर धुआँधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा आज ‘दाना तूफान’ आ रहा है, ये तूफान तो दो दिन में निकल जाएगा, लेकिन यदि हेमंत सरकार एक बार और आई, तो ये झारखंड को बर्बाद कर देगी।

जेएमएम सरकार को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव झारखंड के भविष्य को बचाने का चुनाव है। यह माटी, रोटी और बेटी बचाने का चुनाव है।

Spread the love