Sports

सैय्यद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट: सिंधू, हुड्डा और शेट्टी क्‍वार्टर फाइनल में

लखनऊ में चल रहे सैय्यद मोदी अंतर्राष्‍ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीवी सिंधू ने महिला सिंगल्स के क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सिंधू ने इरा शर्मा को कड़े मुकाबले में 21-10, 12-21, 21-15 से हराया।

एक अन्य मैच में उन्‍नति हुड्डा ने पोर्नपिचा चोइकेवॉन्ग को 21-18, 22-20 से हराकर क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पुरुष सिंगल्स में, भारत के मीराबा लुआंग मैसनाम और आयुष शेट्टी ने भी क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मीराबा ने आयरलैंड के छठी वरीयता प्राप्त नहत गुयेन को 21-15, 21-13 से हराया, जबकि आयुष ने मलेशिया के जस्टिन होह को 21-12, 21-19 से मात दी।

Spread the love