मध्य प्रदेश: बुधवार को दो विधानसभा-सीटों पर सुबह 7 बजे से डाले जाएंँगे वोट
मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कल, यानी 13 नवंबर 2024, को होंगे। मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
सीहोर जिले की बुधनी सीट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा सांसद बनने के बाद रिक्त हो गई थी। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस से राजकुमार पटेल उम्मीदवार हैं।
इसके अलावा, समाजवादी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,76,397 मतदाता हैं, और यहां 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से प्रदेश के वन और पर्यावरण मंत्री राम निवास रावत बीजेपी के उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस से मुकेश मल्होत्रा इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,54,714 मतदाता हैं, और यहां 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
दोनों सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और चुनाव आयोग की टीमों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।
