भोपाल: प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान
प्रदेशभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजगढ़ में भी सर्दी का असर दिखा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। डॉक्टरों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
