PoliticsStates

पश्चिम बंगाल: भाजपा विधायकों ने महिलाओं पर अत्याचार पर उठाई आवाज

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने राज्य में महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार की बढ़ती घटनाओं को लेकर विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव रखा। भाजपा की महिला सदस्यों ने इस गंभीर मुद्दे पर सदन में बहस की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव को पढ़ने की अनुमति दी, लेकिन इस पर चर्चा कराने से इनकार कर दिया। इस पर भाजपा विधायकों ने कड़ा विरोध जताया।

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि जब पार्टी विधायक तापसी मंडल इस मुद्दे पर बोल रही थीं, तो उनका माइक बंद कर दिया गया। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताया और विरोध दर्ज कराया।

Spread the love