International

ट्रम्प ने कीथ केलॉग को रूस-यूक्रेन के विशेष दूत नियुक्त किया

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अवकाश-प्राप्त जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन के लिए राष्ट्रपति का विशेष दूत नियुक्त किया है। ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि जनरल कीथ केलॉग यूक्रेन और रूस के मामलों में राष्ट्रपति के विशेष दूत के रूप में काम करेंगे। जनरल कीथ ने ट्रम्प के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पदों पर कार्य किया था।

इसके अलावा, ट्रम्प ने भारतीय मूल के डॉक्टर जय भट्टाचार्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) का प्रमुख नियुक्त किया है। डॉक्टर भट्टाचार्य का जन्म कोलकाता में हुआ था, और वे भौतिक विज्ञानी और अर्थशास्त्री हैं। वे कोविड-19 के लॉकडाउन के विरोधी रहे हैं।

इस बीच, ट्रम्प द्वारा नामित कुछ अधिकारियों ने यह आरोप लगाया है कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र के दूत और पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के प्रमुख भी शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love