PoliticsStates

झा.मु.मो. सरकार को जनता की चिंता नहीं : सतीश चंद्र दुबे

गढ़वा : केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि झारखंड सरकार ने जनता की चिंता नहीं की। मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक लूट-खसोट कर व्यक्तिगत संपत्ति बढ़ाने में पांच वर्ष लगे रहे। राज्य सरकार की कार्य प्रणाली से ऊब चुकी जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आक्रोशित है।

श्री दूबे ने यह बात शनिवार को गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ला स्थित भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कही। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने विधिवत पूजा- अर्चना कर व फीता काटकर मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार को जनता की चिंता नहीं है। इसलिये उसे हटाकर काम करने वाली भाजपा सरकार बनाने के मूड में यहां की जनता आ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य जनमानस की सेवा करना और उनके लिए योजना संचालित करना रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने आम आवाम के लिए योजनाएं संचालित किया। एक-एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में योजना से लाभान्वित हो रहा है।

प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। वहीं किसी भी भाजपा सरकार के मंत्री पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है। वहीं झामुमो सरकार में अधिकारी से लेकर मंत्री तक पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति, स्वाभिमान व विरासत को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

Spread the love