Social

आदिवासी समाज के कल्याण में लगा है भारतीय आदिम सेवक संघ : मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता ठक्कर बापा को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और आदिवासियों के कल्याण के लिए उनके योगदान को याद किया। मुर्मू यहां सामाजिक संगठन भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं।

राष्ट्रपति भवन के एक बयान के अनुसार, मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि ठक्कर बापा स्मारक सदन का उनका दौरा एक पवित्र स्थान के दौरे की तरह है। राष्ट्रपति ने ठक्कर बापा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि संघ से जुड़े लोग समर्पण और जनसेवा की भावना से काम करते रहेंगे।

Spread the love